फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lucknow team raids BRC

लखनऊ की टीम ने बीआरसी खुनियांव पर छापा डाला

Fri, 08 Jan 2021 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Lucknow team raids BRC
लखनऊ की टीम ने बीआरसी पर छापा डाला
विज्ञापन

फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के संदेह में दो को उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा (सिद्धार्थनगर)। बीआरसी खुनियांव में शुक्रवार को लखनऊ से आई टीम ने छापा मारा। बीआरसी पर फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना मिली थी। टीम ने आधार कार्ड बनाए जाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद की और दो युवकों को भी अपने साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार यहां लंबे अरसे से आधार कार्ड बनाये जाने का काम होता था। इस काम के लिए विभागीय कर्मियों द्वारा टिकुईया चौराहा स्थित जनसेवा केंद्र चलाने वाले दो युवकों की मदद लेने की बात भी सामने आई। शुक्रवार को भी यही दोनों युवक आधार कार्ड बना रहे थे। इस दौरान टीम ने इन युवकों के पास से फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री बरामद की। इस बाबत एबीएसए खुनियांव गोपाल मिश्र ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बीएसए राजेंद्र सिंह ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर लखनऊ से आई टीम ने जांच की थी। इस बाबत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि यूआईडीएआई लखनऊ की टीम आई थी, उन्हें शिकायत मिली थी कि खुनियांव बीआरसी में आधार कार्ड बनाने के लिए ज्यादा धन वसूला जा रहा है। टीम के सदस्यों से बात हुई है, जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक किलोमीटर दूर कार रोक कर पैदल पहुंची टीम
किसी को भनक न लगे इसके लिए लखनऊ से कार में आई टीम के सदस्य बीआरसी कार्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर बढ़या गांव में उतर गए। यहां से तीनों अधिकारी पैदल ही टहलते हुए बीआरसी कार्यालय पहुंचे। तीनों ने काफी देर तक खड़े रहकर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया देखी। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों युवकों से पूछताछ की और आधार बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे प्लास्टिक-रबड़ के अंगूठे, आधार कार्ड बनाने की मशीन आदि कब्जे में ले ली। टीम ने दोनों युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed