{"_id":"5f8098a38ebc3e1a242d22ae","slug":"lass-9-girl-student-body-found-hang-siddharthnagar-news-gkp368735954","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा नौ की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव
घर के दूसरे मंजिल पर कमरे में छत के कुंडे के सहारे दुपट्टा से लटका था
मोहाना थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव की है घटना
अमर उजाला ब्यूरो
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के कठौतिया में शुक्रवार दोपहर कक्षा नौ की छात्रा की संदिग्ध हाल में कमरे की छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी उमाशंकर चौधरी दिल्ली में रहता है। उसकी पत्नी अपनी लड़की माधुरी (15) जो कक्षा नौ की छात्रा है और छोटे बेटे के साथ गांव में ही रहती है। शुक्रवार सुबह से ही मृतका की मां और उसकी चाची के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर कहासुनी हो रही थी। घरवालों के मुताबिक सुबह से ही चल रहे पारिवारिक झगड़े से परेशान होकर माधुरी घर के दूसरी मंजिल पर जाकर अपने दुपट्टे के सहारे छत की कुंडे से लटक कर जान दे दी। मां को जानकारी होने पर उसने शोर मचाया। घटना की सूचना पाकर पहुंची मोहाना पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मोहाना राधेश्याम राय ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर गया था। शव का पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।