फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Karbala gives courage to fight oppression

कर्बला से मिलता है जुल्म से लड़ने का हौसला : मौलाना

Sun, 30 Jul 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 30 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Karbala gives courage to fight oppression
डुमरियागंज क्षेत्र के हटवा में मजलिस को संबोधित करते मौलाना किरतास करबलाई। 
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हटवा बुजुर्ग के इमाम बारगाह जांबाज हुसैन में रविवार को मोहर्रम की ग्यारहवीं के मौके पर मरसिया मजलिस आयोजित की गई। मौलाना किरतास ने कर्बला के मैदान में शहीद हुए इमाम हुसैन के साथ 71 साथियों की शहादत को बयां किया। जिसे सुनकर अकीदत मंद रो पड़े।
विज्ञापन


लखनऊ से आए मौलाना किरतास ने कहा कि अली नमाज है और हम सब नमाजी है। मजलिस में आने से होता है शिक्षा का ज्ञान कर्बला दुनिया को हक, सच्चाई और इंसाफ का पैगाम देता है। हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में नाना के दीन को बचाने के लिए जो महत्वपूर्ण कुर्बानियां दी है। उससे पूरी दुनिया को यह संदेश मिलता है कि कभी भी जालिम के आगे सिर नहीं झुकाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन व उनके इक्हतर साथियों ने कर्बला में अपने को तथा अपने घर वालों की भूखे प्यासे शहादत दे कर ये साबित कर दिया। कि सच्चाई को कोई झुका नहीं सकता सामने वाला चाहे जितना ताकत वर हो सच्चे लोगों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने कहा कि आज भी सभी को कर्बला के इतिहास से जुल्म से लड़ने का हौसला मिलता है। हुसैन ने कर्बला में हिंदुस्तान को याद किया था। और हिंदुस्तान आने की इच्छा ज़ाहिर की थी। मजलिस के आखिर में मौलाना ने हजऱत अली की बेटी जनाबे जैनब का मसायब बया किया। जिसे सुनकर अकीदतमंदों के आंसू छलक पड़े। अंत में मजलिस आयोजक सरफऱाज़ रिज़्वी ने मजलिस में आए हुए अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed