फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kala namak rice send to singapore

सिंगापुर में निर्यात होगा काला नमक चावल

Thu, 08 Jul 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
kala namak rice send to singapore
सिंगापुर में निर्यात होगा काला नमक चावल
विज्ञापन

- किसान समूह को मिला 35 टन चावल का ऑर्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में पैदा होने वाले काला नमक चावल की खुशबू सिंगापुर में तेजी से फैल रही है। सिंगापुर में 35 टन चावल को निर्यात का ऑर्डर मिला है। पहली बार इतनी मात्रा में काला नमक चावल सिंगापुर में निर्यात होगा।
जिले में 1125 किसानों के समूह को 35 टन चावल का ऑर्डर मिला है, जबकि मार्च 2021 में पांच टन चावल भेजा गया था। सरकार की मध्यस्थता एवं सहयोग के माध्यम से किसानों का चावल सिंगापुर भेजा रहा है। किसानों का समूह चावल को ट्रक के माध्यम से दिल्ली भेजेगा, उसके बाद सिंगापुर की ओर से आयात करने वाली कंपनी प्रोसेसिंग के बाद चावल को पानी जहाज के माध्यम से ले जाएगी।
विज्ञापन

000000
धान का उतारेंगे छिलका
किसान उत्पादक समूह के डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में काला नमक चावल का ऑर्डर मिला है। समूह के पास 45 टन चावल था, जिसमें 35 टन एकमुश्त निर्यात हो जाएगा। जिले के चावल का सैंपल पास होने के बाद सिंगापुर में चावल की मांग बढ़ गई है। धान का छिलका उतारकर सिंगापुर में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
मिल रही है अच्छी कीमत
जिले में काला नमक के तीन किस्म के चावल की कीमत 100 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक है। निर्यात होने वाले चावल की पहली परत उतारी जाती है तो एक क्विंटल चावल में करीब 95 किलोग्राम चावल प्राप्त हो जाता है, जबकि धान से चावल बनाने की प्रक्रिया में एक क्विंटल में लगभग 65 किलोग्राम चावल निकलता है। इस प्रकार निर्यात करने में किसानों को चावल की अच्छी कीमत मिल रही है। इस बार निर्यात के लिए 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से अनुबंध हुआ है। अगली बार में और अच्छी कीमत मिलने की संभावना है।

--------
ब्रांडिंग का हुआ असर
जिला उद्योग अधिकारी दयाशंकर सरोज ने कहा कि जिले में काला नमक चावल को एक जिला एक उत्पाद में शामिल होने के बाद सरकार की ओर चावल की ब्रांडिंग, मार्केटिंग की जा रही है। ओडीओपी में मार्केटिंग सेल भी बना हुआ है। ब्रांडिंग का ही असर है कि एकमुश्त 35 टन का ऑर्डर मिला है। अब काला नमक चावल की और अच्छी कीमत प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed