फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   jameen ke vivaad mein maarapeet, mahila kee maut

जमीन के विवाद में मारपीट, महिला की मौत

Sun, 17 Jul 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
jameen ke vivaad mein maarapeet, mahila kee maut
जमीन के विवाद में मारपीट, महिला की मौत
विज्ञापन

- हत्या, बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज, सात गिरफ्तार
- इटवा थाना क्षेत्र गंगवल गांव में शुक्रवार देर रात हुई मारपीट
इटवा(सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के गंगवल गांव में शुक्रवार देर रात जमीन विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या, बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गंगवल गांव में सगे भाइयों में पैतृक भूमि का विवाद है। इस मामले में दोनों भाइयों में अक्सर विवाद होता रहता है। शुक्रवार रात को भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में शोभा देवी (55) पत्नी राम अचल गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ विंदेश्वरीमणि तिवारी का कहना है कि मामले में विक्रांत शर्मा की तहरीर पर हत्या, बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में फोर्स तैनात
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी सीओ इटवा राणा महेंद्र प्रताप सिंह रात में ही मौके पर पहुंच गए। रात में ही दबिश देकर घटना में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

---
लापरवाही ने ले ली जान
इटवा थाने के गंगवल गांव में सगे भाइयों में आए दिन विवाद होता रहता था। दोनों पक्ष थाने में अपनी फरियाद लेकर पहुंचते रहे, लेकिन न तो पुलिस ने मामले को कभी गंभीरता से लिया और न ही प्रशासन ने। शुक्रवार रात में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और इसमें महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed