फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Instructions to give notice to ANM and CHO

Siddharthnagar News: एएनएम और सीएचओ को नोटिस देने का निर्देश

Wed, 16 Jul 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Instructions to give notice to ANM and CHO
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने जोगिया ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र कोड़रताल द्वितीय पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया। कार्य में लापरवाही बरतने पर उन्होंने एएनएम और सीएचओ को नोटिस देने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एएनएम से गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच के बारे में जानकारी प्राप्त की। गर्भवतियों की एचआरपी जांच के लिए एएनएम के पास स्ट्रिप उपलब्ध थी। एमसीपी कार्ड पर आरसीएच नंबर अंकित किया गया था। ड्यू लिस्ट अपडेट नहीं था। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एएनएम द्वारा रुचि न लेने पर नोटिस देने का निर्देश दिए। इसके साथ गर्भवती महिला, एचआरपी (हीमोग्लोबिन) कम होने पर सीएचओ देवकी वर्मा द्वारा सही से निगरानी न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिला से वार्ता कर बीएचएनडी दिवस पर दी जाने वाली जानकारी के बारे में पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed