फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Information provided about new laws, cybersecurity, and the Anti-Romeo campaign.

Siddharthnagar News: नए कानून, साइबर सुरक्षा और एंटी रोमियो अभियान की दी जानकारी

Mon, 22 Jun 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Information provided about new laws, cybersecurity, and the Anti-Romeo campaign.

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत रविवार को थाना गोल्हौरा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम बनगाई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, नए कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव और एंटी रोमियो अभियान की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। पुलिस टीम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिला सशक्तीकरण, एंटी रोमियो अभियान और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दी जा सकती है। पुलिस टीम ने 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed