फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   India moving towards fourth industrial revolution: PM

भारत चौथी औद्योगिक क्रांति की ओर अग्रसर : पीएम

Wed, 13 Mar 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
India moving towards fourth industrial revolution: PM
सिद्धार्थनगर। शहर के बुद्ध विद्या पीठ में बुधवार को सभी शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारों और संदेश का लाइव प्रसारण देखा। पीएम ने बताया की भारत चौथी औद्योगिक क्रांति की ओर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने ने सोच के साथ-साथ एप्रोच के बदले जाने पर विशेष रूप से बल दिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने वर्तमान भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत की विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में उन्नत हो रहे कार्यों को बताया। बताया कि भारत चौथी औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ रहा है। इस औद्योगिक क्रांति के अंतर्गत देश के कानून को आसान किए जाने की दिशा में उठाए गए कदमों से भारत को आर्थिक लाभ मिलेगा। इससे उद्यम और उपक्रम को सहज बनाया जा सके। युवाओं को इन कानूनी पाबंदियां से बाहर निकाल कर उनके योगदान को भारत की उन्नति से जोड़ा जा सके। इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी क्षेत्र में 1960 के दशक में भारत सेमीकंडक्टर के निर्माण की योजना बना चुका था। लेकिन 2020 के बाद किए गए विशेष इनीशिएटिव का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि भारत सेमीकंडक्टर निर्माण की क्षेत्र में विश्व की प्रमुख देश में शामिल हो रहा है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)की तकनीकी पहलुओं एवं भविष्य की संभावनाओं पर विचार करते हुए उसकी अपार संभावनाओं के विषय में युवाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया की इससे रोजगार सृजित किया जा सकता है। उसका उपयोग विकास के लिए किन-किन रूपों में किया जा सकता है। देशवासियों को कैसे इसका लाभ होगा उसके बारे में अवगत कराया। प्राचार्य अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 10:30 बजे से महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के विचारों व संदेशों का प्रसारण लाइव किया गया। इसमें अधिकाधिक संख्या में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। बताया की इस कार्यक्रम से छात्रों में नई तकनीकों की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से नई चीज को सीखने का मौका मिला। ऐसे कार्यक्रम से हम लोगों को नई दिशा मिलती हैं।

-आशीर्वाद द्विवेदी, छात्र

ऐसे कार्यक्रम से नई तकनीकों के बारे में जानकारी मिलती हैं। लोगों को आगे बढ़ते देख खुद भी कुछ नया करने का जुनून मिलता है।

-रागिनी जायसवाल, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed