फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Inauguration of 'Har Ghar Jal' scheme in Sonaura, 381 families will get water

Siddharthnagar News: सोनौरा में ‘हर घर जल’ योजना का लोकार्पण, 381 परिवारों को मिलेगा पानी

Sun, 17 May 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 'Har Ghar Jal' scheme in Sonaura, 381 families will get water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनौरा में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत तैयार पेयजल योजना का रविवार को लोकार्पण किया गया। विधायक श्यामधनी राही ने फीता काटकर योजना का शुभारंभ कर ‘जल ही जीवन है’ का संकल्प दोहराया।
ग्राम पंचायत सोनौरा में करीब 2.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पेयजल योजना से अब 381 परिवारों को सीधे घरों तक नल कनेक्शन के जरिये शुद्ध पानी मिलेगा। योजना के तहत 175 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया गया है और करीब 7.98 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन

परियोजना को ऊर्जा दक्ष बनाने के लिए 16 किलोवाट का सोलर पैनल प्लांट भी स्थापित किया गया है, जबकि 550 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला पंपिंग प्लांट पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण कार्यक्रम से पहले विधायक ने जल संयंत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ ‘जलार्पण’ और ‘जल संकल्प’ की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों के अनुसार अब गांव के हर घर में नल के जरिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि सोलर ऊर्जा के उपयोग से यह योजना पर्यावरण के अनुकूल भी है। उन्होंने ग्रामीणों से पानी के संरक्षण और दुरुपयोग रोकने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, सहायक अभियंता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed