फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   In the temple school, playing in the open classes

मंदिर में स्कूल, खुले में चल रहीं कक्षाएं

Thu, 14 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Thu, 14 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
अच्छे माहौल में बच्चे पढ़ सकें, इस मकसद से स्कूल भवन बनाने के लिए शासन ने पैसा दिया। खाते में आई 6.40 लाख की धनराशि गुरुजी डकार गए और बच्चों को भगवान की शरण में छोड़ दिया। मंदिर में स्कूल चल रहा है। खुले आसमान के नीचे कक्षाएं लग रही हैं।
विज्ञापन


मामला भनवापुर ब्लाक का है। छह माह से स्कूल ऐसे ही चल रहा है, विभाग अब जागा है। खंड शिक्षा  अधिकारी  की  दलील है कि वह अनुनय-विनय और मिन्नतें कर  थक  चुके  हैं,  मगर पैसा उतार चुके भवन प्रभारी सुन ही नहीं रहे।
विज्ञापन


मनकौरा गांव में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के भवन निर्माण की मंजूरी वर्ष 2012-13 में मिली थी। वर्ष 2014 में इसके लिए 6.40 लाख रुपये विभाग ने अवमुक्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण की जिम्मेदारी मिठवल ब्लाक में तैनात शिक्षक विनोद पांडेय को सौंपी गई। यह भवन नए सत्र से पहले बनकर तैयार कर लिया जाना था। गुरुजी ने पैसा तो उतार लिया, मगर बिल्डिंग नहीं बनवाया।

भवन के नाम पर अब तक सिर्फ नींव पड़ी है, जबकि पैसा लगभग पूरा उतारा जा चुका है। जुलाई माह से ही यह स्कूल संचालित है। करीब चार दर्जन बच्चे यहां शिक्षा ले रहे हैं।

भवन न होने से कक्षाएं पास के ही दुर्गा मंदिर परिसर में खुले आसमान के नीचे लग रही है। एक तरफ मंदिर में घंट-घड़ियाल और मंत्रोच्चार गूंजता है तो दूसरी तरफ बच्चे ककहरा रटते है।

हैरानी की बात यह है कि पैसा देने के बाद भी भवन न बनाने वाले गुरुजी पर कार्रवाई करने में विभाग बेबस साबित हो रहा है। अफसरों का कहना है कि वह मिन्नतें कर रहे हैं।

अनुनय-विनय कर चुके हैं, मगर भवन प्रभानी उनकी नहीं सुन रहे। अब तो फोन भी नहीं उठाते। इस संबंध में भनवापुर के खंड शिक्ष्ाा अधिकारी हृदयशंकर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि भवन प्रभारी को कई बार निर्माण पूरा कराने के लिए कहा गया, मगर सुन नहीं रहे।


अब तो फोन भी नहीं उठाते। दूसरे ब्लाक में तैनाती के कारण कार्रवाई भी नहीं कर सकते। इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्हीं के स्तर पर कार्रवाई हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए स्थानीय व्यवस्था से कक्षाएं चलवाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed