फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   In Siddharth Nagar,Chargesheet filed in child theft case, hearing will start soon

Siddharth nagar News:बच्चा चोरी के मामले में चार्जशीट दाखिल, जल्द शुरू होगी सुनवाई

Sat, 10 Feb 2024 11:37 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी,सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी,सिद्धार्थनगर। Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 11:37 AM IST
सार

सिद्धार्थनगर के बलरामपुर के पचपेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित होने वाले एक निजी अस्पताल से नवजात खरीदने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामले में जिले के बढ़नी कस्बे का सभासद निसार अहमद भी आरोपी है।

विज्ञापन
In Siddharth Nagar,Chargesheet filed in child theft case, hearing will start soon
आरोपी निसार अहमद का मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर के बलरामपुर के पचपेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित होने वाले एक निजी अस्पताल से नवजात खरीदने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामले में जिले के बढ़नी कस्बे का सभासद निसार अहमद भी आरोपी है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ कई अहम साक्ष्य लगे हैं। जल्द ही मामले की सुनवाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


बलरामपुर के गौरा थाना क्षेत्र की एक महिला का 29 अक्तूबर को पचपेड़वा क्षेत्र के जुडीकुइयां में स्थित मिशन अस्पताल एवं जच्चा बच्चा सर्जिकल केंद्र पर ऑपरेशन से बच्चा हुआ। प्रसूता को मृत बच्चा पैदा होने की जानकारी दी गई। लेकिन उसे शव नहीं दिखाया गया। जिससे प्रसूता को शक था कि उसका बच्चा जीवित है और उससे धोखा हुआ है।
विज्ञापन


एक माह बाद 28 नवंबर को प्रसूता ने पचपेड़वा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में मिशन अस्पताल व जच्चा-बच्चा सर्जिकल केंद्र के डॉ. अकरम जमाल से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि बढ़नी स्थित रूबी हेल्थ केयर का डॉ. हफीजुर्रहमान खान की मदद से बढ़नी सभासद निसार अहमद ने बच्चे को खरीदा है। केस दर्ज होने के बाद से सभासद फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने निसार से मिले सुराग और अन्य तथ्यों की जांच की तो कई अहम बातें सामने आईं। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की। अब जल्द ही इस मामले की सुनवाई शुरू हो जाएगी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा अवधेश राज सिंह ने बताया कि विवेचना पूरी करके चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed