फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   IG taken meetimg

अराजक तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई

Sat, 03 Apr 2021 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
IG taken meetimg
बांसी क्षेत्र में स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण करते आईजी अनिल कुमार राय। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अराजक तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

आईजी बस्ती अनिल कुमार राय ने एसपी कार्यालय में बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आईजी बस्ती अनिल कुमार राय ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी कार्यालय में बैठक की। इसके बाद उन्होंने बांसी क्षेत्र में मतपेटिका रखने के स्थल स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जिले में तृतीय चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक हुई। डीआईजी अनिल कुमार राय ने कहा कि अपने क्षेत्र में संदिग्ध को चिह्नित कर ज्यादा से ज्यादा गुंडा गैंगस्टर एवं शांतिभंग के संबंध में निरोधात्मक कार्रवाई करें। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित भूमि विवाद आपसी रंजिश व अन्य छोटी-छोटी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करें ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की बड़ी घटना को रोका जा सके। ऐसे शस्त्र लाइसेंसधारक व्यक्ति जिनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हो, उनके लाइसेंस के निस्तारण के लिए तत्काल रिपोर्ट प्रेषित करें तथा अगले तीन दिन में विशेष अभियान चलाकर सभी शस्त्रधारकों के शस्त्र नियमानुसार जमा कराए। उन्होंने अवैध शराब, अवैध असलहा के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, एएसपी, सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed