फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Identification of dead boy

झाड़ी में मिले मृत युवक की शिनाख्त महादेव बुजुर्ग के प्रमोद के रूप में हुई

Fri, 24 Apr 2020 07:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Identification of dead boy
झाड़ी में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन

ढेबरुआ थाना के महादेव बुजुर्ग के प्रमोद के रूप में हुई लाश की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग गांव के पास झाड़ी में बृहस्पतिवार को मिले युवक के शव की शिनाख्त क्षेत्र के ही पिकौरा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रमोद के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह चरवाहों ने गांव के उत्तर वसंतपुर जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ी में एक युवक का शव पाया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश की थी, लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। शुक्रवार सुबह मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के ही पिकौरा गांव निवासी प्रमोद (24) पुत्र चंदू के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। एसओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आगे तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके जांच की जाएगी।
विज्ञापन

चार दिन से लापता, थाने तक नहीं गए परिजन
परिजनों के मुताबिक प्रमोद सोमवार सुबह ही घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम तक घर नहीं आया तो रिश्तेदार और आसपास में खोजबीन किया। मगर उसका कोई पता नहीं चला। चौथे दिन लाश मिलती है और परिजन थाने तक नहीं गए। न ही कोई मिसिंग दर्ज कराया। सबसे सवाल यह है कि प्रमोद की जिस स्थान पर लाश मिली है। वह मृतक के गांव पिकौरा से छह किलोमीटर दूर है। ऐसे में वह कैसे और किन परिस्थिति में वहां तक पहुंचा यह बड़ा सवाल है,जो भी हो पुलिस की जांच के बाद मौत का सच सामने आ ही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed