फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hut ashes due to fire, death of buffalo

आग लगने से झोपड़ी राख, भैंस की मौत

Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hut ashes due to fire, death of buffalo
आग लगने से झोपड़ी राख, भैंस की मौत
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के गनवरिया बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की सुबह लगी आग में रिहायशी झोपड़ी जल गई। आग की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई।
गांव में शीला पत्नी वंशीधर ने रहने के लिए झोपड़ी बना रखी थी। उसके एक हिस्से में वह अपने परिवार के साथ खुद रहती थीं। दूसरे हिस्से में भैंस और उसके चारे के लिए भूसा रखी थी। सुबह शीला किसी काम से बाहर गई थीं। उसी बीच उनकी झोपड़ी से धुआं उठने लगा। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों के करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान राख हो गया। साथ ही बगल के हिस्से में बंधी भैंस भी गंभीर रूप से जलने के बाद मर गई। घटना के बाद मौके पर आई हल्का लेखपाल शैलजा शुक्ला ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed