{"_id":"67928db06f8c8b25140d3924","slug":"house-caught-fire-items-burnt-and-destroyed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131199-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर में लगी आग, सामान जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर में लगी आग, सामान जलकर नष्ट
विज्ञापन
लोटन में आग लगने के कारण जला हुआ सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के नेतवर गांव में बुधवार रात एक घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग में घर का कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के पीछे शार्ट- सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के संबंध प्रशासन को जानकारी दी गई। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के नेतवर गांव निवासी ध्रुव कुमार का परिवार रोज की भांति भोजन कर घर में कुंडी लगा व घर में की लाइट बुझाकर बरामदे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद घर से धुआं झरोखे के रास्ते बाहर आने लगा। इस बीच आंख खुल गई तो देखा घर में रखा कपड़ा, गद्दा, रजाई, अनाज, अटैची में रखा अन्य सामान जल रहा है। घर में आग लगने की जानकारी के बाद परिवार के लोग शोर करने के लगे।
इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार बड़े लड़के की शादी होनी है। उसकी शादी की तैयारी के लिए सामान की खरीद की गई थी। आग में सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित की सूचना पर हल्का लेखपाल ने घर पहुंचकर जानकारी ली। लेखपाल की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में लेखपाल सुभाष चंद ने बताया कि तहसीलदार के आदेश पर वह नेतवर ध्रुव कुमार के घर गया था, जिसमें 65 हजार रुपये का लगभग नुकसान हुआ है। इसका रिपोर्ट तहसीलदार कार्यालय में दे दी है।