फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hope for drinking water remains unfulfilled, villagers have been waiting for two years

Siddharthnagar News: पेयजल की आस रह गई अधूरी, दो साल से बाट जोह रहे ग्रामीण

Wed, 26 Jun 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 26 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Hope for drinking water remains unfulfilled, villagers have been waiting for two years
खेसरहा विकास क्षेत्र के मटियरिया गांव में जल जीवन मिशन के तहत दो वर्ष शुरू हुए पानी प्लांट का निर्माण हो जाने के बाद भी अब तक गांव वालों के घरों में पानी नहीं पहुंच सका है। निर्माण के दौरान ही पानी की सप्लाई के लिए सड़कें खोद कर पूरे गांव में पाइप लाइन भी बिछा दी गई थी, लेकिन सप्लाई फेल हो जाने के कारण तीन हजार की आबादी भीषण गर्मी में भी पेयजल की किल्लत से जूझने को मजबूर है।
विज्ञापन

गांव में हर घर जल पहुंचाने के लिए बने वाटरहेड टैंक से गांव के कई टोलों में पानी की सप्लाई ठीक से नहीं पहुंच रही हैं। भीषण गर्मी के कारण अधिकतर घरों के नल सूख गए हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पंपहाउस के बगल में पानी टंकी बनाने के लिए कई महीनों पहले एक बड़ा सा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे पंप हाउस के लिए बने कमरे की नींव कमजोर हो रही है। गांव के राम लगन, पुदीन, मनिराम, छोटू, हरिराम, रतन सिंह आदि ने गांव में हर घर तक पेयजल सप्लाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ विजय सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, मौके का मुयाअना करा कर शीघ्र ही लोगों के घरों तक पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई ठीक से नहीं पहुंच रही है। समय से व्यवस्थित तरीके से निर्माण किया गया होता तो ऐसी समस्या नहीं आती।
- इंद्रजीत गौतम, ग्रामवासी
पानी की सप्लाई शुरू न होने से पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं, कोई भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
- राम बेलास, ग्रामवासी
-भीषण गर्मी में जलस्तर नीचे चला गया है, घरों में लगे नल से पानी नहीं आ रहा है। मजबूरन लोग दूषित जल पीने को मजबूर हैं।
- राम भोग,
ग्रामवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article