फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Holidays are also a multitude of candidates

अवकाश के दिन भी प्रत्याशियों की भीड़ रही

Sun, 22 Nov 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान व सदस्य पद के संभावित उम्मीदवार रविवार को छुुट्टी के दिन भी अपने कुछ समर्थकों के साथ ब्लॉक और तहसील परिसर में नोटरी समेत अन्य कागजी कोरम को पूर्ण कराने के लिए दिनभर जुटे रहे।
विज्ञापन

सोमवार को नामांकन किए जाने के मद्देनजर संभावित प्रत्याशी रविवार को अपना सारा कागजात पूरा करने के लिए दिनभर भागदौड़ करते रहे।
डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के अब तक कुल ग्राम प्रधान व सदस्य पद के लिए 757 लोगों ने पहले दिन शनिवार को पर्चा दाखिला किया। जिसमें प्रधान पद के लिए 476 व सदस्य पद के लिए 281 लोगों ने नामंकन किया है।
विज्ञापन

 चर्चा यह भी रही कि नामांकन का पहला दिन शनिवार होने के चलते अधिकतर लोग पर्चा दाखिल नहीं किए। माना जा रहा है कि अधिकतर संभावित प्रत्याशियों को धार्मिक विद्वानों व ज्योतिषाचार्यों द्वारा शुभ मुहूर्त सोमवार का दिन ही बताया गया है। जिसे लेकर अनुमान है कि सोमवार के दिन ब्लॉक परिसर में अच्छी खासी भीड़ जुटनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन व पुलिस के जवान पूरी तरह से सक्रिय हैं।  पुलिस क्षेत्राधिकारी देवी दयाल व थानाध्यक्ष गोपाल जी यादव ने बताया कि पर्चा दाखिला को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। नामांकन का पहला दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed