{"_id":"6a134a29ca3bfd471b0f3f35","slug":"hit-by-the-heat-long-queues-of-patients-at-the-health-fair-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158711-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तपिश की मार... आरोग्य मेले में मरीजों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तपिश की मार... आरोग्य मेले में मरीजों की लंबी कतार
Mon, 25 May 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें कहीं सामान्य दिनों की ओपीडी से अधिक मरीज आए थे तो कहीं मरीजों की संख्या काफी कम रही। मरीजों की सेहत की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। सबसे अधिक मरीज, बुखार-जुकाम और सिर दर्द की समस्या लेकर पहुंचे। इसके अलावा खुजली और दाना से संबंधित मरीज अधिक थे। उन्हें मरहम देने के साथ ही धूप में कम निकलने की सलाह दी गई। वहीं, हाई बीपी और अन्य समस्या से जुड़े मरीजों को हायर सेंटर में इलाज कराने की सलाह दी गई। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले में आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों की भीड़ उमड़ी। दोपहर तीन बजे तक कुल 73 मरीजों ने अपना पंजीकरण के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मुख्य रूप से सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द, दस्त, जोड़ों में दर्द और त्वचा संबंधी फोड़े-फुंसी के रोगी पहुंचे। चिकित्सक डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि सामान्य दिनों की ओपीडी की तुलना में रविवार को लगने वाले इस मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रोगियों की संख्या काफी अधिक रहती है। बताया कि बीते शुक्रवार को ओपीडी में 32 और शनिवार को 28 मरीजों का उपचार किया गया था, जबकि रविवार को यह संख्या 73 तक पहुंच गई।
मेले में इलाज कराने आए भलुइया गांव निवासी 19 वर्षीय राजपाल विश्वकर्मा ने बताया कि वह पिछले छह दिनों से सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे। मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला, जिसके बाद वे मेले में आए और डॉक्टर ने जांच कर पांच दिन की निशुल्क दवा दी। वहीं, संग्रामपुर निवासी 70 वर्षीय रईस अहमद ने बताया कि जोड़ों में दर्द और बुखार से परेशान होकर वे यहां पहुंचे, जहां डॉक्टर ने परामर्श और दवा दी।