{"_id":"6aad84e54cd4fc05d501a2cf","slug":"siddharthnagar-news-broken-railing-at-bansi-tiraha-auto-rickshaws-occupy-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164861-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बांसी तिराहे पर टूटी रेलिंग, सड़क पर ऑटो का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बांसी तिराहे पर टूटी रेलिंग, सड़क पर ऑटो का कब्जा
Sat, 19 Sep 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के बांसी तिराहे पर पहुंचते ही अव्यवस्था का असर दिखाई देता है। पेट्रोल पंप के सामने पुलिया संकरी है और उसकी रेलिंग टूटी पड़ी है। पुल से एक साथ वाहन गुजरते हैं तो राहगीरों के लिए जगह कम पड़ जाती है। टूटी रेलिंग के पास से निकलते समय वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सावधानी बरतनी पड़ती है। पुल की स्थिति देखकर यहां से रोज गुजरने वाले लोगों की चिंता समझी जा सकती है।
स्थानीय लोगों राजेश, मिरली, अमन जायसवाल, जमील, राजन, गणेश और भोला ने बताया कि तिराहे पर केवल यातायात व्यवस्था ही नहीं बल्कि यात्रियों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं की भी जरूरत है। लोगों ने पुलिया की टूटी रेलिंग की मरम्मत, नियमित सफाई, यात्रियों के लिए छांव और सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की।
इन सबने बताया कि तिराहे पर लगे वाटर कूलर के पास भी व्यवस्था की स्थिति नजर आती है। कूलर के आसपास कई दिनों से सफाई नहीं होने से गंदगी फैली है।
पानी की सुविधा होने के बावजूद आसपास का गंदा माहौल यात्रियों को परेशान करता है। दूसरी ओर तिराहे पर यात्रियों के बैठने या धूप से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। बस या अन्य साधन के इंतजार में महिला, बुजुर्ग और बच्चे भी सड़क किनारे धूप में खड़े दिखाई देते हैं। सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सबसे अधिक दबाव तिराहे की सड़क पर दिखाई देता है। ऑटो चालक सवारी बैठाने और उतारने के लिए सड़क के किनारे और तिराहे के आसपास वाहन खड़े कर देते हैं।