{"_id":"6aad7fb23daaabd8d201b686","slug":"siddharthnagar-news-fire-brigade-personnel-conducted-a-drill-and-demonstrated-fire-safety-techniques-to-students-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164828-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फायर ब्रिगेड जवानों ने रिहर्सल कर छात्रों को आग से बचाव के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फायर ब्रिगेड जवानों ने रिहर्सल कर छात्रों को आग से बचाव के तरीके बताए
Sat, 19 Sep 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
शिवपति महाविद्यालय शोहरतगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राचार्य के साथ सफ़ाई करते छात्राएं। स
- सीएचसी की तीसरी मंजिल पर आग लगने का किया अभ्यास, घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया
शोहरतगढ़। आग लगने की स्थिति में बचाव और राहत कार्य का अभ्यास कराने के लिए शुक्रवार को सीएचसी शोहरतगढ़ में फायर ब्रिगेड, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने रिहर्सल किया। इस दौरान शिवपति पीजी व इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को आग से बचाव के तरीके बताए गए। टीम ने अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगने की स्थिति का अभ्यास करते हुए पानी की बौछार से आग बुझाई और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने का प्रदर्शन किया।
अग्निशमन केंद्र सिद्धार्थनगर के जवान सत्यवीर यादव, अजय कुमार यादव और तेज बहादुर यादव ने बताया कि रिहर्सल के माध्यम से एनसीसी छात्रों को आग लगने के दौरान घबराने के बजाय तत्काल बचाव कार्य शुरू करने की जानकारी दी गई। अभ्यास के दौरान जवानों ने तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को पीठ पर लादकर नीचे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का तरीका भी बताया गया।
जवानों ने घरेलू गैस सिलिंडर में आग लगने की स्थिति में भी सावधानी बरतने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिलिंडर से गैस रिसाव वाले स्थान पर पानी में भीगे बोरे को सावधानी से बांधने से आग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि घर की छत या ऊपरी मंजिल पर आग लगने पर सबसे पहले फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर तत्काल एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग को सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान तहसीलदार मानवेंद्र प्रताप सिंह, एसएसबी 43वीं वाहिनी के निरीक्षक पंकज सिंह, नीलांश भुईयां, नीरज शर्मा, एनसीसी कैप्टन हेमंत कुमार उपाध्याय के साथ एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।