{"_id":"6a1349eec7656f6d990ef2d7","slug":"highway-blocked-by-placing-dead-body-commotion-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-158728-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शव रखकर जाम किया हाईवे, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शव रखकर जाम किया हाईवे, हंगामा
Mon, 25 May 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के कासडीह गांव में 22 मई की रात मारपीट में घायल दूल्हे के मौसेरे भाई उमेश राव (17) की लखनऊ ले जाते वक्त मौत हो गई। रविवार को लाश के पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव लेकर दिन में करीब 3 बजे घर पहुंचे।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस शव को आनन-फानन में बिना किसी को मुंह दिखाए और रिश्तेदारों के इंतजार किए बिना ही जबरन घाट के लिए ले जाने का दबाव बनाने लगी। इससे नाराज लोगों ने शाम करीब 5:30 बजे एनएच-28 बांसी-बस्ती मार्ग पर तिलौली चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 5:55 तक काफी मशक्कत से थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र और थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। एसओ अनूप मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।