फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   He burnt the effigy of BJP

भाजपा ने राहुल का पुतला जलाया

Wed, 17 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वालों के समर्थन से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया। जिला कार्यालय से जुलूस निकाल कर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य द्वार के समक्ष पुतला जलाया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कुलपति को निलंबित करने और नारेबाजी करने वालों का समर्थन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने कहा कि जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने का मामला सबके सामने आ चुका है।
विज्ञापन


इसके बावजूद वोट बैंक की राजनीति में कांग्रेस राष्ट्र विरोधी तत्वों का समर्थन कर रही है। देश की अस्मिता से जुड़े इस मसले पर राजनीति के  बजाय विपक्ष को सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का रवैया निंदनीय है और इससे भी अधिक चिंताजनक पार्टी नेताओं का आरोपियों की पैरवी करना है। भाजपा इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने जेएनयू के कुलपति और कांग्रेस, वामपंथी दलों की मान्यता खत्म करने की भी मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।


प्रदर्शन में लक्ष्मीकांत जायसवाल, देवेंद्र कुमार मिश्र, मंगल चौरसिया, गोविन्द माधव, पुनीत मिश्र, दुर्गेश वाल्मीकि, फूलचंद जायसवाल, आशीष शुक्ल, श्यामसुंदर मित्तल, नरेन्द्र श्रीवास्तव, राधारमण त्रिपाठी, संतोष उपाध्याय, रामजीत यादव, राजेश जायसवाल, सिद्धार्थ सिंह, कन्हैया पासवान, राजू पाल, जेपी सिंह, लालजी त्रिपाठी, रामयश प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed