फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Haritalika Teej

हरितालिका तीज : अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

Tue, 19 Sep 2023 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Haritalika Teej
सिद्धार्थनगर। हरितालिका तीज पर सोमवार को सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख अखंड सौभाग्यवती की कामना कर सूर्यदेव को जल अर्पित किया। शिव मंदिरों में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। प्रथम पूज्य गणेश की वंदना कर शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक किया। बेलपत्र फूल फूल मेवा चढ़ाया।
विज्ञापन

मां पार्वती को सोलह शृंगार की वस्तुओं को अर्पित कर अखंड सौभाग्यवती के लिए प्रार्थना की। पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों मे व्रती महिलाओं की भारी भीड़ रही। नगर पंचायत के कारण माता श्रीराधा कृष्ण व श्रीराम जानकी मंदिर में पुजारी टिल्लू शर्मा ने हरितालिका तीज व्रत की महिमा की कथा सुनाई। कहा भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने हरितालिका तीज व्रत रखा और उनकी मनोकामना पूरी हुई तभी से यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। हरितालिका तीज निर्जला व्रत का पालन करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है तथा पति की उम्र दीर्घायु होती है। पूजा के दौरान प्रियंका शर्मा, कुमुद वर्मा, शैल सोनी, प्रीति जायसवाल आरती मद्देशिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पुराणों में महात्म्य

स्वामी अच्युत रामानुजाचार्य के अनुसार भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की तृतीया को इस व्रत को सुहागन तथा कुंवारी कन्याओं को भी करने का विधान है। पुराणों के माध्यम से सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को वर के रूप में पाने के लिए इस व्रत का पालन किया था। उनके पिता माता पार्वती का विवाह भगवान विष्णु से करना चाहते थे। परंतु पार्वती मन में भगवान शिव को पति के रूप में वरण किया। पिता के कठोर निर्णय को देखकर पार्वती की सखियों ने हरण करके जंगल में ले जा कर शिव को पति के रूप में पाने के लिए भादो शुक्ल पक्ष तीज के दिन तप कराया। इसलिए इस व्रत को हरितालिका कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed