फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Handicaped Surgury Camp orgnised

सर्जरी से दिव्यागंजनों का जीवन होगा रोशन

Tue, 14 Dec 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Handicaped Surgury Camp orgnised
‘सर्जरी से दिव्यागंजनों को मिलेगा नया जीवन’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के महिला एवं शिशु इकाई एमसीएच विंग में मंगलवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए पोलियो करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग हैं। इन्हें सारी सुविधाएं मिलें, यह सरकार का संकल्प है। शिविर के माध्यम से 427 दिव्यांगों की जिंदगी में नया बदलाव आएगा।
सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कहा कि करेक्टिव सर्जरी का मुख्य उद्देश्य पैरों का आपरेशन कर लोगों को सामान्य लोगों की तरह चलने फिरने लायक बनाना है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की दिव्यांगता को सर्जरी के माध्यम से दूर किया जा सकता है। शासन के मंशा के अनुरूप यह आयोजन किया गया है। इसका चयनित लोगों को लाभ मिलेगा। दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक खान ने बताया कि सर्जरी के लिए तीन दिवसीय शिविर लगाया गया है। इस शिविर मेें 24 साल तक के 427 लोगों को चिह्नित किया गया है। जिले के सभी 14 ब्लॉकों के चयनित लोगों को अलग-अलग तिथियों पर बुलाया गया है। सर्जरी के लिए आए लोगों का पहले दिन ऑपरेशन होगा और दूसरे दिन घर पहुंचाया जाएगा। सर्जरी के बाद 24 घंटे अस्पताल में रहना अनिवार्य है ताकि इस दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो उसे दूर किया जा सके। इस दौरान सीएमओ डॉ. अनिल कुमार सिंह, सीएमएस डॉ. नीना वर्मा, एसडीएम विकास कश्यप, समेकित शिक्षा के प्रभारी जिला समन्वयक विनोद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले दिन 135 को मिला लाभ
तीन दिवसीय शिविर के शुभारंभ पर पहले दिन डुमरियागंज, भनवापुर, इटवा, खुनियांव, बांसी, खेसरहा ब्लॉक के 135 लोगों की सर्जरी की गई। इन सभी को सर्जरी के बाद अस्पताल में रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 148 लोगों की होगी सर्जरी
15 दिसंबर को मिठवल, जोगिया, नौगढ़, उस्का बाजार, लोटन व शोहरतगढ़ ब्लॉक के 148 लोगों को बुलाया गया है। दिल्ली से आए चिकित्सकों की टीम सभी का ऑपरेशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed