फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Government are against of lekhpal

लेखपालों का शोषण कर रही चाचा-भतीजे की सरकार

Sat, 03 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल संघ का वेतन विसंगति दूर करने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रह धरना तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। नाराज लेखपालों ने प्रदेश सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही आक्रोशित लेखपालों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतवानी भी दी। लखनऊ में हुए लाठी चार्ज पर नाराजगी भी व्यक्त की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार लेखपालों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। लेखपालों के साथ अन्याय किया जा रहा है। अपने हक की मांग को लेकर लखनऊ में धरना दे रहे लेखपालों पर सरकार ने लाठी चार्ज कराकर हमारी आवाज दबाने का काम किया है। संगठन सरकार के इस कृत्य की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा से काम करने वाले लेखपालों की मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसे संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता व नौगढ़ तहसील अध्यक्ष कृष्ण भूषण दुबे ने कहा कि वेतन विसंगति को दूर करते हुए वेतन में वृद्धि की जाए। लेखपाल पदों पर चयन के लिए योग्यता स्नातक की जाए। लेखपालों पद को बदलकर उप राजस्व निरीक्षक किया जाए। 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों को पेंशन दिया जाए। स्थानांतरण नीति में बदलाव किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे मान नहीं ली जाती है धरना अनवरत जारी रहेगा। इसके लिए संगठन के सभी लोगों को पूरे मनोयोग से साथ देने की जरूरत है। इस दौरान जगदीश यादव, दिनेश कुमार गौंड, धनंजय पांडेय, केबीराम, नवीन श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, रामदेव, देवानंद, दिनेश कुमार, महेंद्र कुमार साहनी, दिलीप चौरसिया, रामसमुझ, विनय पांडेय, सत्या चौधरी, प्रियंका, प्रिया, सदाकांत शुक्ल, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed