फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   full sun rise after three days made easy life

Siddharthnagar News: तीन बाद हुई धूप, मिली ठंड से राहत

Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
full sun rise after three days made easy life
कोहरे में डुमरियागंज में आवागमन करते लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
तीन बाद हुई धूप, मिली ठंड से राहत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तीन दिन बाद शुक्रवार को धूप निकली तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, शाम होते ही गलन बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह कोहरा छाया रहा और वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा और रफ्तार भी धीमी रही।
धूप हुई तो तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस हो गया। तापमान में करीब चार डिग्री वृद्धि हुई तो मौसम के मिजाज में परिवर्तन हुआ। तीन दिन तक घरों में दुबके रहे लोगों ने बाहर धूप का आनंद लिया। उत्तर पश्चिमी हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण भी ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा की रफ्तार धीमी होने और धूप होने के कारण ठंड से राहत मिली है। सुबह बादल होने के कारण कोहरा छा गया था। 24 घंटे के बाद तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार घना कोहरा होने के चलते डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर लोग दिन में ही वाहनों की लाइट जला कर आवागमन करने को मजबूर रहे। कोहरा 11 बजे तक बना रहा। हल्की धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत भी मिली। तीन दिनों की ठंड में दुकानों में काफी लकड़ियां बिक गईं। कई दुकानों पर सूखी लकड़ियों की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed