फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four unrecognized schools closed, notice to one

बिना मान्यता वाले चार विद्यालय बंद, एक को नोटिस

Wed, 11 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four unrecognized schools closed, notice to one
बिना मान्यता वाले चार विद्यालय बंद, एक को नोटिस
विज्ञापन

उसका बाजार। बिना मान्यता के संचालित होने वाले विद्यालयों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे चार विद्यालयों को बंद कराया गया है, जबकि एक को नोटिस दिया गया है।
बीईओ महेंद्र कुमार ने उसका क्षेत्र के उटिया गांव में बिना मान्यता के संचालित सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को अंतिम नोटिस देकर विद्यालय बंद करने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी विद्यालय बंद नहीं किया गया तो विभाग की ओर से जुर्माना लगाने के साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक को इसके पूर्व बीईओ ने 14 दिसंबर 2021 और 22 अप्रैल को भी विद्यालय बंद करने का नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके, प्रबंधन ने विद्यालय का संचालन जारी रखा। बीईओ ने कहा कि बिना मान्यता के स्कूल संचालन पर एक लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। शासन ने बीते दिनों अमान्य स्कूलों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। विभाग इन स्कूलों को बंद कराकर इनमें पढने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश नजदीकी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में कराएगा।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि उसका क्षेत्र के बगैर मान्यता के संचालित ब्लॉसम बड्स व यहूद पब्लिक स्कूल सोहांस, मक्खन पब्लिक स्कूल सजनी व जियाउल उलूम मदरसा उटिया को बंद कराया जा चुका है। इनमें पढ़ने वाले 68 विद्यार्थियों का नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराया गया है। सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल को अंतिम नोटिस दिया गया है। अगर बिना मान्यता प्राप्त किए विद्यालय का संचालन हुआ तो कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed