फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four teachers found absent, salary will be deducted

Siddharthnagar News: अनुपस्थित मिले चार शिक्षक, कटेगा वेतन

Wed, 11 Sep 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four teachers found absent, salary will be deducted
सिद्धार्थनगर। शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए डीआईओएस सोमारू प्रधान ने विद्या विनोद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय महुलानी का मंगलवार सुबह 7:45 बजे औचक निरीक्षण किया। जहां प्रधानाचार्य राम किंकर त्रिपाठी उपस्थित मिले। जबकि मानदेय शिक्षक मनीषा दुबे, सुषमा मिश्रा, विनय कुमार त्रिपाठी 8:30 बजे पहुंचे। इस दौरान छात्र लकी त्रिपाठी, अनुराधा मिश्रा, हितेश ही उपस्थित थे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। श्याम दुलारी देवी वेद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुड़जा में सुबह 8:20 बजे, आचार्य बद्री नाथ शुक्ल स्मारक विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग में सुबह नौ बजे तक एक भी बच्चे उपस्थित नहीं मिले। शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बजहा के निरीक्षण में प्रधानाचार्य तेज बहादुर चौधरी कक्षा कक्ष में पढ़ाते मिले, जिस पर डीआईओएस ने सराहना की। जबकि सहायक अध्यापक जय करन समेत आमंत्रित चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। सभी को एक दिन के वेतन कटौती के निर्देश दिए। नव ज्योति इंटर कॉलेज बर्डपुर के निरीक्षण में सुबह 9:10 बजे बच्चों की प्रार्थना हो रही थी, जबकि स्कूल खुलने का समय सुबह 7:30 बजे हैं। यहां दूसरे विद्यालय के बच्चों के अटैच होने की शिकायत मिली। डीआईओएस ने कारण बताओ नोटिस देते हुए जवाब मांगा है। डीआईओएस ने
विज्ञापन

स्व. रमादेवी कौशल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहाना के निरीक्षण में स्कूल का संचालन समय से नहीं होना पाया। उसे भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed