{"_id":"614a0bd98ebc3e227e3e5e17","slug":"four-doctors-including-chc-superintendent-absent-cmo-sought-answer-siddharthnagar-news-gkp41007123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक समेत चार डॉक्टर अनुपस्थित, सीएमओ ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक समेत चार डॉक्टर अनुपस्थित, सीएमओ ने मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी अधीक्षक समेत चार डॉक्टर अनुपस्थित, सीएमओ ने मांगा जवाब
सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में सुबह 9.40 बजे सीएमओ के निरीक्षण में अधीक्षक समेत चार डॉक्टर एवं 11 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। एक दिन पहले सोमवार को ही स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के निरीक्षण के दौरान संयुक्त जिला अस्पताल में 66 डॉक्टर बिना किसी सूचना के समय से उपस्थित नहीं थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा स्वास्थ्य मंत्री के विधान सभा क्षेत्र बांसी में ही है।
सीएमओ ने अनुपस्थित मिले सभी को कारण बताओ नोटिस देते हुए जवाब संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीएमओ मंगलवार सुबह 9.40 बजे सीएचसी खेसरहा पहुंच गए। निरीक्षण में अधीक्षक डॉ. एमएम. त्रिपाठी समेत 15 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इस अस्पताल में छह डॉक्टर पदस्थ हैं। लिपिक रजनीश कुमार त्रिपाठी समेत नीतू कुमारी, डॉ. रवि, डॉ. नीरज, डॉ. कल्पना, समर्थ, अरुण मिश्रा, वंदना, प्रमोद कुमार, वैश्वणी श्रीवास्तव, अमरनाथ गुप्ता, डॉ. शाहिदा, सिराज आलम, गोपाल मोदनवाल उपस्थित नहीं थे। उपस्थिति पंजिका को देखने पर पता चला कि कोई एक तो किसी ने तीन-तीन दिनों से हस्ताक्षर ही नहीं बनाया है।
सीएमओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस देते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। वे तीनों उपस्थिति पंजिका को जांच के लिए अपने पास रखकर मुख्यालय ले आए हैं।