फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four centers will be vaccinated in the first phase

प्रथम चरण में चार केंद्रों पर लगेगा टीका

Thu, 14 Jan 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Four centers will be vaccinated in the first phase
प्रथम चरण में चार केंद्रों पर लगेगा टीका
विज्ञापन

बर्डपुर, भनवापुर, बांसी और उसका बाजार केंद्र पर कर्मियों का होगा टीकाकरण
9347 कर्मियों को टीका लगाने की थी तैयारी, फिलहाल 400 को लगाने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रथम चरण में 9347 स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली थी। वैक्सीन की 11,430 डोज मिल भी चुकी है। अचानक शासन के एक फरमान से प्रथम चरण में अब जिले के चार स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। बर्डपुर, भनवापुर, बांसी और उसका बाजार केंद्र पर सौ-सौ डोज उपलब्ध कराया जाएगा।
कोविड-19 टीकाकरण के लिए 16 जनवरी से हो रही शुरूआत के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने मुकम्मल इंतजाम कर लिए हैं। बुधवार शाम को जिले में कोरोना वैक्सीन की 11,430 डोज आ चुका है। सीएमओ ऑफिस स्टोर, जिला अस्पताल, दस सीएचसी व चार पीएचसी शामिल हैं। इन केंद्रों पर विभाग के पास पहले से ही डीप फ्रीजर मौजूद है। इसका तापमान माइनस 17 से 30 तक का होगा। इसमें सीएमओ ऑफिस स्टोर को छोड़कर अन्य जगहों को विभाग ने टीकाकरण केंद्र भी बनाया है। डोज मिलने के साथ ही शासन स्तर से मिले निर्देश पर प्रथम चरण में टीका सिर्फ बर्डपुर, भनवापुर, बांसी और उसका बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात 400 कर्मियों को लगाया जाएगा। जबकि इससे पहले पूरे जिले में 9347 कर्मियों को लगना था। इनमें फ्रंटलाइन वर्कर आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम के साथ-साथ सरकारी और निजी क्षेत्र के चिकित्सक शामिल होंगे। इस बाबत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि 16 जनवरी से चार केंद्रों पर टीकाकरण की अनुमति मिली है। अन्य स्थानों पर लगाने के लिए आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

50 मिनट में पूरा होगा टीकाकरण
टीकाकरण कराने वाले लाभार्थी को 50 मिनट की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। केंद्र पर पहुंचे लाभार्थी का पहले ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मी वेरीफिकेशन करेगा। इसके बाद वेटिंग रूम में प्रवेश मिलेगा। यहां कोविड-19 टीकाकरण कार्ड भरना होगा। नंबर आने पर दूसरे कक्ष में जाकर टीकाकरण कराएंगे। अंतिम में तीसरे व आब्जर्वेशन कमरे में जाकर आधे घंटे तक बैठेंगे। सब कुछ ठीक रहने पर ही घर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कमरों से गुजरने पड़ेगा
कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया तीन कमरों से गुजरने के बाद पूरी होगी। टीकाकरण से पहले प्रथम कक्ष वेटिंग रूम में ठहरना होगा। इसके बाद दूसरे कमरे में प्रवेश करने पर वैक्सीन लगेगा। वैक्सीन लग जाने के बाद तीसरे व अंतिम कमरे में टीकाकरण लगवाए व्यक्ति की 30 मिनट तक स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में निगरानी की जाएगी। इसके बाद ही घर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed