फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Form was incorrectly rejected, objection

गलत ढंग से खारिज हुआ पर्चा, आपत्ति दर्ज

Sat, 11 Feb 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Form was incorrectly rejected, objection
गोवा - फोटो : self
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र नामांकन पत्र खारिज होने के बाद सर्वोदय पार्टी के उम्मीदवार राकेश प्रताप ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र प्रेषित कर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने रिटर्निंग अफसर पर गलत तरीके से प्रमाण पत्र खारिज करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो 13 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्धारित समय के अंदर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था, जिसे रिटर्निंग अफसर ने अच्छी तरह चेक भी किया।
विज्ञापन

बाद में अपने आवास पर बुलाकर अभिलेखों की चेक लिस्ट सौंपी थी, जिसके अनुसार अलग से शपथ पत्र भी दिया गया। बावजूद गलत तरीके से उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई करते हुए चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए। कलेक्ट्रेट में स्वाट प्रभारी शिवाकांत मिश्र व सदर एसओ शादाब खां ने उनसे वार्ता कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बाबूराम ने आपत्ति लेते हुए जांच कर समुचित कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed