फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Flood alert in 17 districts of Nepal.

Siddharthnagar News: नेपाल के 17 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

Mon, 21 Sep 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 21 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Flood alert in 17 districts of Nepal.
खुनुवां। नेपाल में रविवार को रसुवा और नुवाकोट समेत 17 जिलों में आकस्मिक बाढ़ काे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार, भारी बारिश के कारण कई छोटी-बड़ी नदियों में जलस्तर और बहाव बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

ऐसे में धनकुटा, उदयपुर, सिंधुली, खोटांग, ओखलढुंगा, दोलखा, रामेछाप, सिंधुपालचोक, काभ्रेपलांचोक, रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर, बांके और बर्दिया जिलों और आसपास के क्षेत्रों से होकर बहने वाली छोटी नदियों में पानी का बहाव उल्लेखनीय रूप से बढ़ सकता है।
विज्ञापन

इन जिलों में आकस्मिक बाढ़ का मध्यम जोखिम रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। महाशाखा ने देश की कुछ प्रमुख नदियों में भी पानी का बहाव बढ़ने की आशंका जताई है। प्रशासन और स्थानीय लोगों से नदी एवं जलधारा वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed