{"_id":"610d70548ebc3ebcd443451e","slug":"fight-in-two-party-one-injured-siddharthnagar-news-gkp40465831","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के बंटवारे में मारपीट, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के बंटवारे में मारपीट, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव का है मामला
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के टिकरिया गांव में हुई मारपीट में घायल एजाज अहमद। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के बंटवारे में मारपीट, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। खेत के बंटवारे को लेकर चले आ रहे विवाद में शुक्रवार को विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति को उसके भाई और भतीजों ने ईंट-पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव का है। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज किया है। वहीं पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ से करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी पीड़ित एजाज अहमद के मुताबिक शुक्रवार को वह अपने खेत बंटवारे को लेकर ग्राम प्रधान के आवास पर आयोजित पंचायत में शामिल होने गए थे। जहां पर पहले से मौजूद उसके भाई मोहम्मद हारून व उनके भतीजे मोहम्मद हस्सान व मोहम्मद हाशिन ने उन्हें अपशब्द कहने के साथ ही उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर लहूलुहान कर दिया। विवाद की खबर पर मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम आरोपियों को पकड़ कर अपने साथ ले गई। आरोप है कि उन्हें थाने के सुपुर्द करने के बजाय छोड़ दिया। मामले में थाने पर तहरीर और डॉक्टरी परीक्षण रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के बजाए एनसीआर लिखकर उन्हें घर भेज दिया। पीड़ित एजाज ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि एजाज अहमद और मोहम्मद हारून के बीच जमीनी विवाद है। जिसको लेकर शुक्रवार सुबह टिकरिया में मारपीट हुई थी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर लिखा गया है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।