{"_id":"6a0b5e227bc1cc7b8d0ab2a4","slug":"fear-of-attack-with-the-intention-of-robbery-allegation-of-laxity-in-action-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158397-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लूट की नीयत से हमले की आशंका कार्रवाई में शिथिलता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लूट की नीयत से हमले की आशंका कार्रवाई में शिथिलता का आरोप
Tue, 19 May 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
बांसी। नगर पालिका अध्यक्ष और समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव चमन आरा राईनी ने जिम्मेदारों पर हमले में कार्रवाई में शिथिलता का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि हमला लूट की नीयत से किया गया था। लेकिन, अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला सुरक्षा के दावे तो किए गए जा रहे हैं, लेकिन महिलाएं ही असुरक्षित हैं।
चेयरमैन चमन आरा राईनी ने बयान देते हुए बताया कि 11 मई की रात वह इलाज के लिए लखनऊ जा रही थी। देर रात बाराबंकी से देवा रोड पर उनके ऊपर तीन बाइक पर सवार कुछ लोग आए और उनकी कार पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में कार तो काफी क्षतिग्रस्त हो गई, परंतु वह और उनके परिवार के लोग सुरक्षित बच गए।
इसकी सूचना उन्होंने दूसरे दिन थाने में तहरीर दी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बाराबंकी की पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वालों को न तो गिरफ्तार किया और न ही एफआईआर दर्ज की। उन्होंने आशंका व्यक्त किया कि लूट की नीयत से उनके ऊपर यह हमला किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके और चालक उनके भांजे गोलू की सूझबूझ से वह और उनके परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। घटना और पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जब एक महिला जनप्रतिनिधि नगर निकाय की अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना के बाद काफी भयभीत हैं। घटनास्थल से पुलिस चौकी मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।