फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fail in 10th, commit sucide

छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Sun, 19 Jun 2022 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
fail in 10th, commit sucide
छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

- हाईस्कूल में फेल होने पर दुखी थी छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सोनफेरवा गांव में शनिवार की रात हाईस्कूल की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अवसाद में आकर वह अपने कमरे में चली गई। रात करीब आठ बजे उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

सोनफेरवा गांव में संदीप कुमार की पुत्री ममता (17) ने यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। परिणाम जारी हुआ तो उसकी बुआ व अन्य सहेलियां उत्तीर्ण हो गई, जबकि वह उत्तीर्ण नहीं हुई। उसके बाद वह दुखी होकर अपने कमरे में चली गई। परिवार के लोगों को पता था कि वह सो रही है, लेकिन कुछ देर बाद उसे फंदे से लटकते हुए देखकर सभी के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मौके पर पुलिस पहुंचने वाली है। बुआ और भतीजी ने परीक्षा दी थी, जिसमें बुआ उत्तीर्ण हो गई और भतीजी अनुत्तीर्ण हो गई। ममता ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed