फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Facility: The city got another marriage house, booking from next month

सुविधा : नगर को मिला एक और विवाह घर, अगले माह से बुकिंग

Mon, 25 Nov 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Facility: The city got another marriage house, booking from next month
सिद्धार्थनगर। अब मैरिज हाल में शादी करना और आसान हो जाएगा। जल्द ही नगर के अशोक मार्ग पर पांच साल पहले प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत 2.34 करोड़ की लागत बन रहा सद्भाव मंडप विवाह घर तैयार हो जाएगा। अगले माह से लोग बुक कराकर विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रम कर सकेंगे।
विज्ञापन

यहां 500 से अधिक गाड़ियों की पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। मंडप बनाने और पेंटिंग का कार्य आखिरी चरण में है। अल्पसंख्यक विभाग की निगरानी में नगर पालिका प्रशासन इसका संचालन करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत 2.34 करोड़ की लागत अशोक एनएच के पास बसडिलिया मार्ग पर सद्भाव मंडप विवाह घर बनाने का कार्य शुरू हुआ था। बीच में निर्माण कार्य ठप हो गया था। चार माह पहले निर्माण कार्य शुरू हुआ और अगले माह बनाकर हैंडओवर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें बुकिंग करने और राशि सहित कई बिंदूओं की रूपरेखा तैयार होगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की देखरेख में नगर पालिका प्रशासन की ओर से बुकिंग और संचालित करने का कार्य किया जाएगा। मौजूदा समय में शादी के मंड बनाने और पेंटिंग करने का कार्य चल रहा है।

नगर में पहले से संचालित हो रहे छह विवाह घर : नगर पालिका के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां पर पहले से छह विवाह घर संचालित हो रहा है। लेकिन इसमें मुख्य मार्ग से दूर विवाह घर होने के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती है। कई लोग इसी वजह से विवाह घर होते हुए भी निजी में जाकर रुपये खर्च कर रहे हैं।
हालांकि नगर के लोगों को इन विवाह घर से लाभ मिल रहा है। बड़े विवाह घर के अस्तित्व में आ जाने के बाद लोगों को और सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed