फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Explanation sought from BEO and Principal, salary of absent Shiksha Mitra deducted

Siddharthnagar News: बीईओ व प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब, अनुपस्थित शिक्षामित्र का वेतन कटा

Thu, 29 Aug 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from BEO and Principal, salary of absent Shiksha Mitra deducted

विज्ञापन

-प्राथमिक विद्यालय, टड़वा में निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर डीएम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बुधवार को डुमरियागंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, टड़वा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंंने सुधार लाने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान कुल नामांकित 61 बच्चों के सापेक्ष मात्र 22 उपस्थित मिले।
विद्यालय भवन जर्जर हो जाने के कारण छत से पानी टपकता दिखा और बच्चों ने जूता-मोजा नहीं पहना था। डीएम ने अभिभावकों की नियमित बैठक कराने और उन्हें जूता-मोजा, ड्रेस आदि खरीदने के लिए प्रेरित करने को कहा। निरीक्षण में टीएलएम का सामान अंदर रखा मिला, समय सारिणी नहीं मिली और शिक्षक डायरी भी नहीं भरी गई थी। डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक काजी महफूजुल हक से स्पष्टीकरण मांगा और 15 दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शिक्षा मित्र मीना त्रिपाठी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिली, जिस पर डीएम ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। विद्यालय की दीवार पर किसी भी प्रकार की पेंटिंग न मिलने पर डीएम ने बीईओ संजय कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed