फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Even after the ban, farmers are burning stubble indiscriminately.

Siddharthnagar News: रोक के बाद भी किसान धड़ल्ले से जला रहे पराली

Thu, 14 Nov 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 14 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Even after the ban, farmers are burning stubble indiscriminately.
शिव नगर डिडई थाना क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग और कबरा गांव में धान की पराली जलाते लोग।
पथरा। बांसी तहसील में पराली जलाने पर रोक के बावजूद किसान मान नहीं रहे हैं। कई स्थानों पर दिन में ही किसानों को पराली जलते हुए देखा गया है। प्रदूषण से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। इसके बावजूद किसान पराली धड़ल्ले से जला रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन इसे रोक पाने में विफल हो रहा है। प्रदूषण से बचाव के लिए पराली जलाने पर रोक लगी हुई है लेकिन बीच-बीच में किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया और किसानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्हें पराली के उपयोग के बारे में भी बताया गया पर पराली के जलाए जाने पर रोक नहीं लगाई जा सकी है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसे रोकने के लिए शासन ने सख्ती बढ़ाते हुए पराली जलाने वाले किसानों पर मोटा जुर्माना लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिया गया है। किसान दिन में ही बेखौफ होकर पराली जला रहे हैं। शिव नगर डिडई थाना क्षेत्र के सुकरौली, कबरा जोगिया बुजुर्ग में बृहस्पतिवार को दिन में लोग पराली जलाते देखे गए।

इस संबंध में शिवनगर डिडई प्रभारी निरीक्षक शशांक सिंह से बात करने पर उन्होंने ने कहा कि इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता, इसकी निगरानी उप जिलाधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed