फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity system collapsed in Barhni block area.

Siddharthnagar News: बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई

Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity system collapsed in Barhni block area.
तुलसियापुर। आंधी व पानी के कारण बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। ब्लॉक के दर्जनों गावों में बिजली सप्लाई ढेबरुआ पावरहाउस से होती है, बीते दो दिनों में हुई बारिश और तेज हवा के चलते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। बुधवार को रात में 12 बजे 33 हजार लाइन में इटवा-ढेबरुआ के बीच फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और बृहस्पतिवार को पूरे दिन बिजली आंख-मिचौली करती रही। ग्रामीण इलाकों में निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है और अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली की लगातार आवाजाही से रोजमर्रा का काम भी प्रभावित हो रहा है। बिजली की लगातार कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से घरों में लगा मोटर चलाने में परेशानी हुई । क्षेत्रवासियों ने बिजली के फाल्ट को सही कर शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की मांग किया है। इस संबंध में ढेबरुआ पावरहाउस के जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया बारिश व आंधी के कारण फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो जा रही है, जल्द ही निर्बाध रूप से आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed