{"_id":"69bef4b1b091ac66710dcddd","slug":"eid-morning-spent-in-prayer-congratulations-all-day-long-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155364-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद : इबादत में गुजरी सुबह, पूरे दिन मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद : इबादत में गुजरी सुबह, पूरे दिन मुबारकबाद
विज्ञापन
ईद पर्व पर एक दुसरे से गले मिलकर बधाई देते बच्चे। स्रोत विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जनपद के 600 से अधिक मस्जिद और ईदगाहों में लोगों ने शनिवार को ईद की नमाज अदा की। सिर झुकाकर मुल्क की अमन और शांति की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक- दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इसके बाद सिलसिला मिलने मिलाने का शुरु हुआ। अपने रिश्तेदार, दोस्तों के यहां जाकर ईद की बधाई दी। सेवंई खिलाकर लोनों ने रिश्तों में और मिठास लाने का प्रयास किया। यह सिलसिला सुबह से शुरु होकर देर रात तक जारी रहा। डुमरियागंज के हल्लौर कस्बा में शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद मनाया। वहीं, नमाज के दौरान शहर से देहात तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। हर कस्बे और चौराहे पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। अधिकारी भ्रमण करके सुरक्षा जायजा लेते रहे। जनपद में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
शहर में पूरे दिन जारी रहा बधाइयों का सिलसिलसा: शहर के आजाद नगर, बेलसड, खुजरिया, बर्डपुर रोड स्थिति मस्जिद सहित ईदगाह में सुबह तय समय में लोग पहुंच गए। इसके बाद नमाज अदा की। नमाज पूरी होने के बाद लोगों ने एक- दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारकबाद कहा। इसमें बुजुर्गों के साथ ही बच्चे भी एक- दूसरे को बधाई देते हुए और गले मिलते हुए दिखाए दिए। इसके बाद पूरे दिन लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद की बधाई दिए। मुख्यालय सहित नौगढ़ तहसील क्षेत्र में ईद उल्लास के साथ मनाई गई। हर जगह सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। डीएम और एसपी भी भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
सौहार्द के साथ अदा हुई नमाज : बढ़नी। ईद-उल-फितर शनिवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। बढ़नी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही क्षेत्र के प्रमुख गांवों और कस्बों में उत्सव का माहौल देखने को मिला। ढेकहरी बुजुर्ग, खुरहुरिया, मढ़नी बासहिया, जमधरा और संसरी समेत आसपास के इलाकों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान बच्चे,युवा और बुजुर्ग नए पड़ों में सजे-धजे नजर आए और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते रहे। डॉ. अफजल हुसैन, डॉ. सोनू और जीशान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज : भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। इस दौरान हल्लौर समेत कई गांवों की ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। बैदौला चौराहा मस्जिद के इमाम मौलाना अरबाब फारूकी ने बताया कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा कथित ज़ुल्म के विरोध में यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की गई। डुमरियागंज क्षेत्र के शिया बहुल कस्बा हल्लौर की जामा मस्जिद में पेश इमाम शाहकार हुसैन जैदी के नेतृत्व में भी लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की। दरगाह चौक पर मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल मासूमों पर जुल्म कर रहे हैं।
नमाज अदा कर गले लगाकर दी बधाई : शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ में शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। जामा मस्जिद में काली सेराज अहमद ने सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा कराई और देश में अमन-चैन व समृद्धि के लिए दुआएं मांगी। लोगों ने एक दूसरे को इत्र लगाया और गले लगाकर ईद की बधाई दी। घरों पर सेवईं व विभिन्न प्रकार के पकवान खिलाकर लोगों का मुंह मीठा कराया। नए वस्त्र धारण कर एक-दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दी।