फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dumariyaganj seat sp mla Sayeda Khatoon participated shatchandi mahayagya in siddharthnagar

Siddharthnagar: विधायक सैय्यदा खातून शतचंडी महायज्ञ में हुईं शामिल, जाने के बाद मंदिर का कराया गया शुद्धिकरण

Tue, 28 Nov 2023 05:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Nov 2023 05:20 PM IST
सार

विधायक ने कहा कि मैं हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और आगे भी करती रहूंगी। बलुआ समय माता के स्थान पर आयोजित श्रीराम कथा में आयोजक पुजारी लाल दुबे व कृष्ण दत्त शुक्ल ने मुझे बुलाया था, जहां पंहुचने पर लोगों ने सम्मान भी किया। कार्यक्रम करने की अनुमति भी उन्होंने ही दिलाई थी।

विज्ञापन
dumariyaganj seat sp mla Sayeda Khatoon participated shatchandi mahayagya in siddharthnagar
मंदिर में विधायक के जाने से नाराज हिन्दू संगठन के लोगों शुद्धिकरण किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डुमरियागंज क्षेत्र के बलुआ समय माता के स्थान पर धार्मिक आयोजन में विधायक डुमरिमागंज सैय्यदा खातून के शामिल होने पर हिन्दू संगठन के लोग नाराज हो गए। रविवार को संगठन के लोगों को जानकारी होने पर समय माता के स्थान का वैदिक मंत्रोच्चार, गंगाजल व पंचगव्य से शुद्धिकरण कराया। इसके बाद राजनीति गरमा गई। मंदिर के पुजारी ने एक व्यक्ति के साथ निमंत्रण जाकर देने की बात कही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के बलुआ समय माता के स्थान पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। शनिवार रात श्रीराम कथा के कार्यक्रम में विधायक डुमरिमागंज सैय्यदा खातून भी शामिल हुईं। जिसकी जानकारी भाजपा व हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को हुई तो रविवार को नाराज हो गए। बढऩी चाफा नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पासवान के अगुवाई में भाजपा व हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल व पंचगव्य के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से शुद्धिकरण कराया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने कहा कि बलुआ समय माता सिद्ध स्थान है। विधायक एक समुदाय विशेष से होने के कारण उन्हें हमारे धर्म के बारे में जानकारी नहीं है। हमारे धर्म के अनुसार किसी भी देव व देवी स्थान पर पूरी तरह शुद्ध होकर ही जाया जाता है। विधायक के जाने से परिसर अशुद्ध हो गया था, इसलिए शुद्धिकरण कराया गया है। इस दौरान मिथलेश पांडेय, विजय मिश्र, प्रमोद गौतम, केशवराम यादव, राहुल, रामराज आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज को बांटने किया जा रहा है काम: सैय्यदा खातून
विधायक ने कहा कि मैं हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और आगे भी करती रहूंगी। बलुआ समय माता के स्थान पर आयोजित श्रीराम कथा में आयोजक पुजारी लाल दुबे व कृष्ण दत्त शुक्ल ने मुझे बुलाया था, जहां पंहुचने पर लोगों ने सम्मान भी किया। कार्यक्रम करने की अनुमति भी उन्होंने ही दिलाई थी। इस तरह का काम करके लोग समाज को बांटने का काम करते हैं।

बोले पुजारी
मंदिर के पुजारी लाला पाठक ने बताया कि वे कृष्ण दत्त शुक्ल के साथ विधायक सैय्यदा खातून के यहां गए थे। उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed