फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dry canals increase farmers' concern

सूखी नहरों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Mon, 14 Dec 2020 07:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Dry canals increase farmers' concern
सूखी नहरों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन

चिल्हिया माइनर से 30 से अधिक गांवों के खेतों को मिलता है पानी
न्यूज संवाद एजेंसी
चिल्हिया। रबी की फसल तैयार है, किसान अब सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं। नहरें सूखी पड़ी हैं और डीजल के दाम बढ़ने से अधिकतर किसान पंपिंग सेट से सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इन लोगों को नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार है। दिसंबर का पहला पखवाड़ा बीत चुका है। किसान अब नहर में पानी छोड़ने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। हल्दिया रोग के कारण धान की पैदावार घटने से अब किसानों की उम्मीद गेहूं की फसल पर टिकी है।

चिल्हिया क्षेत्र के किसानों के लिए माइनर ही सिंचाई का एकमात्र साधन है। किसान प्रतिदिन सुबह उठकर माइनर में पानी देखने जाते हैं। मगर माइनर सूखी होने के कारण निराश होते हैं। किसान की इस समस्या पर जिम्मेदार भी उदासीन है। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बानगंगा से निकलकर आने वाली चिल्हिया माइनर से होकर बेलवा, केसरा, कनुवाडीह, बभनी, पलपार, बेलगड़ा, हतवा, खुरहुरिया, भावपुर, दुबेडीह, टेडिया तक जाने वाली माइनर सूखी है। इस नहर से क्षेत्र के कई गांवों के किसान हजारों एकड़ फसल बोते हैं। क्षेत्र के किसान विपत, नंदन शुक्ला, महेश यादव, विश्वनाथ सहनी, राजकुमार, मायाराम, अनिल, विजय सिंह, मुरारी आदि किसानों ने नहर में जल्द से जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की है। सिंचाई विभाग के जेई अभिजीत सिंह ने इस संबंध में बताया पहले 11 दिसंबर में नहरों में पानी छोड़ा जाता था, तैयारी पूरी है। नियम बदलाव में अब पत्राचार के माध्यम से ऊपर के अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद ही नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed