फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Do not be lax in vaccination and examination of pregnant women

Siddharthnagar News: टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की जांच में न बरतें शिथिलता

Sat, 09 Sep 2023 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Do not be lax in vaccination and examination of pregnant women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के सिरसिया सीएचसी पर मिशन इंद्र धनुष के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण से वंचित बच्चे व गर्भवती महिलाओं की जांच में शिथिलता न बरतने की हिदायत दी गई।


बैठक में उपस्थित एएनएम, सुपरवाइजरों, सीएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि 11 से 16 सितंबर तक सघन मिशन इंद्र धनुष चलाया जाएगा, जिसमें सभी स्वस्थ कार्यकर्ता पांच वर्ष तक के बच्चे जो टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। उनका हर हाल में टीकाकरण सुनिश्चित करें। सभी स्वास्थ्यकर्मी आशा के माध्यम से जानकारी लेकर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, प्रसव पूर्व चार जांच के साथ ही संतुलित आहार लेने के लिए जागरूक करें। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व कोई समस्या होती है तो गांव की संबंधित आशा गर्भवती महिला को नजदीकी पीएचसी या सीएचसी पर तत्काल जांच कराएं, साथ ही संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed