{"_id":"66a2b4db14d5266e6a0c0af7","slug":"dm-gets-upset-after-seeing-negligence-in-work-and-dirt-on-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-121418-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार्य में लापरवाही व सड़क पर गंदगी देख बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार्य में लापरवाही व सड़क पर गंदगी देख बिफरे डीएम
विज्ञापन
-बांसी में मलिन बस्ती का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका बांसी के मलिन बस्तियों का निरीक्षण किया। नेहरू नगर व राप्तीनगर वार्ड में बस्ती के लोगों ने डीएम को समस्याओं से अवगत कराया। समस्या सुनने के बाद जहां पर उन्हें खामी मिली, उसे देख कर डीएम काफी नाराज दिखे। संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और नेहरू नगर में बनी इंटर लाकिंग सड़क को उखाड़ कर मानक के अनुसार दोबारा बनवाने का निर्देश दिया। सड़क के किनारे कूड़ा देखकर काफी नाराज हुए और 15 दिनों के भीतर कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, जिला सूचना अधिकारी विमेलश सहित नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।