फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District ranks first in TB free campaign in the state

Siddharthnagar News: टीबी मुक्त अभियान में प्रदेश में पहले स्थान पर जिला

Sun, 26 Jan 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
District ranks first in TB free campaign in the state
बस्ती। सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान में बस्ती ने भी तेजी दिखाई है। 48 दिन में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत सफलता हासिल कर ली है। चिह्नित 5 लाख 48 हजार 696 लोगों में 4 लाख 30 हजार लोगों की स्क्रीनिंग एवं जांच पूरी कर ली गई है। स्क्रीनिंग के मामले में बस्ती जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि पहले स्थान पर मंडल का सिद्धार्थनगर जनपद है।
विज्ञापन

बस्ती क्षय रोग के मामले में प्रदेश के 15 अतिसंवेदनशील जिलों में शामिल है। इसीलिए यहां सात दिसंबर से 24 मार्च तक चलने वाले सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान की रफ्तार बढ़ा दी गई है। प्रदेश के 75 जिलों में चल रहे स्क्रीनिंग के मामले में बस्ती ने प्रदेश के टाॅप फाइव जिलों में जगह बना ली है। मंडल का सिद्धार्थनगर जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। 15 अतिसंवेदनशील जिलों के हिसाब से बस्ती में 5 लाख 48 हजार 696 लोगों को चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी रोग का पता लगाना है। वर्तमान में 4 लाख 30 हजार लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। स्क्रीनिंग के साथ एक्स-रे भी कराया जा चुका है। संदिग्ध दिखने पर बलगम एवं ब्लड आदि की जांच कराई जा रही है। इस अभियान में अब तक कुल 1143 लोगों में टीबी रोग की पुष्टि हुई है। इनका उपचार भी शुरू हो गया है। इन रोगियों को घर बैठे उपचार की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed