फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   disrrict establishment 33rd anniversary celebrated

महात्मा बुद्ध ने विश्व को दिया अहिंसा का संदेश

Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
disrrict establishment 33rd anniversary celebrated
लोहिया कला भवन में जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
महात्मा बुद्ध ने विश्व को दिया अहिंसा का संदेश
विज्ञापन

गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर सांसद एवं सीडीओ ने पुष्प अर्पित किया
जनपद स्थापना दिवस पर कपिलवस्तु में हुआ स्तूप पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनपद स्थापना की 33वीं वर्षगांठ पर बुधवार सुबह साड़ी तिराहा, सिद्धार्थ चौराहे और बर्डपुर में स्थित बुद्ध प्रतिमा पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही अलीगढ़वा कपिलवस्तु में स्तूप की परिक्रमा की गई। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को अहिंसा के मार्ग पर चलने का ज्ञान दिया।
कपिलवस्तु में स्तूप पूजन के बाद रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा साकेत मिश्रा द्वारा कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध का बाल्यकाल का जीवन कपिलवस्तु में व्यतीत हुआ था। गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को अहिंसा, करुणा और दया का पाठ पढ़ाया, उन्होंने हिंसा करने वालों से बचने का उपदेश दिया। कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध को मानने वाले 149 देशों में मिलते हैं। उनके बचपन के नाम से ही इस जिले की स्थापना हुई। सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि जनपद 33वीं वर्षगाठ मना रहा है। इसके लिए हम सभी लोग यहां पर एकत्रित हुए हैं। दूर-दराज से आए भंतेगणों तथा महात्मा बुद्ध के अनुयायियों का नमन करते हुए कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध ने दुनिया को सही मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया था हम सभी लोगों को उनके बताए गए उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए। जिला प्रशासन द्वारा भंतेगणों को कंबल दिया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार सिंह, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्त, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, नीतेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन सभागार में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने एवं जनपद स्थापना दिवस पर मिशन शक्ति फेज-3 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं, इसीलिए उनको सम्मानित किया जा रहा है। सांसद एवं सीडीओ पुलकित गर्ग ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 20 स्वयं सहायता समूह, माध्यमिक शिक्षा विभाग की पांच शिक्षिका, उच्च शिक्षा की पांच असिस्टेंट प्रोफेसर, बेसिक शिक्षा विभाग से 10 अध्यापिकाओं, जिला कार्यक्रम विभाग से 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुलिस विभाग से 10, तथा स्वास्थ्य विभाग से 15 समेत 76 महिलाओं को सम्मानपत्र तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीडीओ शेषमणि सिंह, उपायुक्त योगेंद्र लाल भारती, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षुओं ने जताई नाराजगी
बर्डपुर। जनपद के 33वें स्थापना दिवस पर कपिलवस्तु में बौद्ध भिक्षुओं ने कंबल वितरण के बाद दक्षिणा न मिलने पर नाराजगी जताई। इनमें कुछ बौद्ध भिक्षु रास्ता जाम करने के लिए सड़क पर आने लगे तो उन्हें दक्षिणा देकर मनाया गया, तब जाकर रास्ता खुला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed