फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dhoni won in boys walking and Anshika won in girls walking

Siddharthnagar News: पैदल चाल बालक में धोनी और बालिका में अंशिका ने मारी बाजी

Tue, 03 Oct 2023 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dhoni won in boys walking and Anshika won in girls walking
सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी जयंती के मौके पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित पैदल चाल प्रतियोगिता में धोनी भारती व अंशिका यादव ने अलग-अलग वर्गाें में बाजी मारी। प्रतियोगिता में 225 बालक-बालिकओं ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी की जयंती पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई प्रतियोगिता में 125 बालक व 100 बालिका ने भाग लिया। जिसमें 40-40 बच्चों का टीम बनाकर प्रतियोगिता कराई गई। पहले दस-दस बालक-बालिकाओं को छांटकर उन्हें फाइनल के लिए चुना गया। उसके बाद पहले छह-छह खिलाड़ियों को स्थान देकर सम्मानित किया गया। जिसमें बालक वर्ग में धोनी भारती को प्रथम, आनंद कुमार यादव ने द्वितीय, करन ने तृतीय, सूर्यदेव ने चतुर्थ, प्रीतम गुप्ता ने पंचम व शिवम चौरसिया ने छठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में अंशिका यादव ने प्रथम, साधना यादव ने द्वितीय, गीता ने तृतीय, प्रिंसी गुप्ता ने चतुर्थ, नेहा ने पंचम व उजाला गोस्वामी ने छठा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को विधायक श्याम धनी राही एवं पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, रत्नेश सिंह, सुमन सिंह, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, कमलेंद्र प्रताप चैधरी, प्रेमचंद आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed