{"_id":"6a401e4857b9db0aad0dec7a","slug":"demonstrated-self-defense-and-combat-skills-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160413-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आत्मरक्षा व युद्ध कौशल का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आत्मरक्षा व युद्ध कौशल का किया प्रदर्शन
Sun, 28 Jun 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। करौंदा मसिना में चल रहे एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-156 के पांचवें दिन शनिवार को कैडेटों ने शारीरिक प्रशिक्षण, फायरिंग अभ्यास, अग्नि सुरक्षा जागरूकता और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दिनभर चली गतिविधियों के माध्यम से कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। शिविर की शुरुआत प्रातःकालीन पीटी से हुई, जिसमें प्रशिक्षकों के निर्देशन में कैडेटों ने विभिन्न व्यायाम एवं फिटनेस गतिविधियों में भाग लिया। इसके बाद फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान हथियारों के सुरक्षित संचालन, लक्ष्य भेदन और निशानेबाजी की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।