{"_id":"60d215d78ebc3e32bb788329","slug":"demand-to-build-a-district-hospital-in-bansi-siddharthnagar-news-gkp3990983197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसी में जिला अस्पताल बनाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसी में जिला अस्पताल बनाए जाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी में जिला अस्पताल बनाए जाने की मांग
बांसी विकास मंच ने सीएम को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। जिला चिकित्सालय को बांसी में स्थापित किए जाने की मांग के समर्थन में मंगलवार को बांसी विकास मंच ने मुख्यमंत्री को प्रेषित एक मांगपत्र डीएम को सौंपा। मंच के पदाधिकारियों ने यह मांगपत्र स्वास्थ्य मंत्री, सीएमओ को भी दिया है।
बांसी विकास मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता बीएन अग्रहरि ने कहा कि बांसी एक ऐतिहासिक एवं अति प्राचीन तहसील है जो आज विकास के कई सुविधाओं से वंचित है। सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो गया है। संयुक्त जिला चिकित्सालय कहीं अन्यत्र बनाया जाना है। बांसी सिद्धार्थनगर जनपद के मध्य में है तथा संपूर्ण जनपद के दो तिहाई नागरिक बांसी, डुमरियागंज और इटवा तहसील में रहते हैं। जिन का आवागमन बांसी से ही होकर गुजरता है। बरसात के मौसम में बाढ़ की स्थिति होने पर मुख्यालय पर पहुंचना काफी कठिन हो जाता है। ऐसी स्थिति में जनपद के दो तिहाई आबादी के सुलभता को दृष्टिगत रखते हुए बांसी में संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थापित किया जाना सही रहेगा। मंच के महामंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. अनूप अग्रहरि, अधिवक्ता राघवेंद्र श्रीवास्तव, एजाज अहमद, अविनाश शर्मा, अनिल अग्रहरि, श्याम बाबू, रत्नेश मिश्र, इंदु कुमार सिंह आदि ने जिला अस्पताल को बांसी में स्थापित किए जाने की मांग की।