फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव

Sat, 09 Oct 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
death
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग गांव का है मामला, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
महदेवा। सदर थाना क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग गांव महिलाएं शनिवार सुबह गांव के बाहर गई थीं। यहां गड्ढे की ओर गई थी। यहां एक शव उतराता हुआ देखा। यह देखकर महिलाओं ने गांव में आकर जानकारी दी। देखते ही देखते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त गांव निवासी रिकीं (23) पत्नी संतोष शर्मा रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक वह शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर में सोई थी। कब और कैसे गड्ढे के पास पहुंची उन्हें जानकारी ही नहीं है। पुलिस ने शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर पति समेत छह पर दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed